![]()
बलिया जिले में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में अकीदत और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस दौरान नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया जुलूस निकाले गए। इन जुलूसों में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कई स्थानों पर अखाड़ेदारों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शहर से सटे मिड्ढा, विशुनीपुर, राजपूत नेवरी, जंगेअली मोहल्ला, बहेरी, उमरगंज और परमंदापुर जैसे विभिन्न क्षेत्रों से भी ताजिया जुलूस निकाले गए। ताजियादार निर्धारित मार्गों से अपने ताजिए लेकर तय स्थानों पर पहुंचे, जहां उनका मिलान किया गया। शहर क्षेत्र के ताजियों का मिलान विशुनीपुर में हुआ। देर रात चित्तू पांडेय चौराहा के पास कटहल नाला स्थित कर्बला में धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मुहर्रम के मद्देनजर पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
Source link
बलिया में मुहर्रम पर निकले ताजिया जुलूस:इमाम हुसैन की शहादत की याद में अकीदत से मनाया पर्व