कौशांबी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, 7 लोग घायल:ड्राइवर की हालत गंभीर, 2 बार पलटने के बाद डिवाइडर से टकराई


कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम टायर फटने से एक बोलेरो अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बोलेरो मंझनपुर के ओसा गांव से भरवारी क्षेत्र के अस्वा गांव जा रही थी। शाम करीब 6 बजे बिसारा गांव के पास अचानक बोलेरो का टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो कई बार पलटने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक ऋषभ तिवारी (24) पुत्र सोमेन तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाहिने हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायलों में श्रीराम (55) पुत्र छोटई सरोज, जगपत (75) पुत्र स्वर्गीय मैकू सरोज, छेद्दु (48) पुत्र सुंदर सरोज, आंशिक (11) पुत्री शिवलाल, नंदिनी (10) पुत्री हरिश्चंद्र सरोज और निरंजन (30) पुत्र दिनेश सरोज शामिल हैं। सभी घायल ओसा गांव के निवासी बताए गए हैं। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चालक ऋषभ तिवारी की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *