AI और रोबोटिक्स पर कार्यशाला:महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक में छात्रों ने 3D प्रिंटिंग और ड्रोन तकनीक सीखी


गोरखनाथ स्थित महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आधुनिक तकनीक पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। एट्रीबॉटिक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), 3D प्रिंटिंग और ड्रोन तकनीक के गुर सिखाए गए। प्रधानाचार्य डॉ. अनिल प्रकाश सिंह ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में सैद्धांतिक के साथ व्यावहारिक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। संयोजक डॉ. राजीव कुमार चौरसिया की देखरेख में विद्यार्थियों ने सेंसर, माइक्रोकंट्रोलर और मोटर का इस्तेमाल कर रोबोटिक्स प्रोजेक्ट्स पर खुद (करके सीखना) काम किया। शिक्षिका साक्षी यादव ने भविष्य के रोजगार और नवाचार में इन तकनीकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। मीडिया प्रभारी माधवेंद्र राज के अनुसार, इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *