बलिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:नारी शक्ति वंदन अधिनियम और मिशन शक्ति 5.0 पर दी जानकारी


बलिया में शनिवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्सायन के निर्देशन में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन अधिनियम और मिशन शक्ति 5.0 के तहत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन समन्वयक अंजलि सिंह ने छात्र-छात्राओं को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 181 (महिला हेल्पलाइन) नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के अधिकारों तथा सुरक्षा से संबंधित अधिनियमों के बारे में भी जागरूक किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र और महिला कल्याण विभाग की ओर से कप देकर सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रधानाचार्य उदय कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंजलि सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर सूरज सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *