बलरामपुर में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अलर्ट:चप्पे-चप्पे पर रख रही नजर, रेलवे स्टेशन से होटल तक चेकिंग अभियान


बलरामपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशन और होटलों में सघन चेकिंग स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम 5 बजे से रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, होटलों, सराय, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस और किराए के मकानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की गई। सीसीटीवी और डिजिटल कैमरों से निगरानी स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और अन्य सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी और डिजिटल कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। कैमरों की फुटेज इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से लाइव देखी जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सतर्कता नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संबंधित थाना क्षेत्रों में चेकिंग और गश्त बढ़ा दी गई है। सीमा पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं और गलत प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए साइबर सेल को सक्रिय किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन से हवाई निगरानी, PRV और QRT हाई अलर्ट भीड़भाड़ वाले इलाकों और कार्यक्रम स्थलों पर ड्रोन के जरिए हवाई निगरानी की जाएगी। डायल-112 की पीआरवी और क्यूआरटी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्त की जा रही है।
डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते ने की जांच सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए डॉग स्क्वाड ने प्रशिक्षित कुत्तों की मदद से महत्वपूर्ण और सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली। बम निरोधक दस्ते ने भी आवश्यक सुरक्षा जांच की। हिस्ट्रीशीटर और संदिग्धों पर विशेष नजर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों, वांछित आरोपियों और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। थाना स्तर पर ‘त्रिनेत्र डेस्क’ के जरिए उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की जा रही है और जरूरत के अनुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) की टीम आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए लगातार आसूचना संकलन कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *