बरेली सिविल डिफेंस वार्डेंस ने 60 यूनिट रक्तदान किया:300 बेड अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन


बरेली में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के वार्डेंस ने रविवार को मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। 300 बेड अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्तदान किया गया। इस पहल ने यह संदेश दिया कि आपदा राहत कार्यों के साथ-साथ जीवन बचाने के लिए रक्तदान भी नागरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। शिविर का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, उपनियंत्रक राकेश मिश्र, चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ और सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस शिविर में सिविल डिफेंस के कुल 60 वार्डेंस ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को माल्यार्पण कर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। उन्हें भविष्य में भी नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह शिविर अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरत पड़ने पर किसी भी मरीज को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिविल डिफेंस के विभिन्न प्रभागों के पदाधिकारियों और वार्डेंस ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *