![]()
कल रविवार को दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक नीट यूजी की परीक्षा बरेली में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए शहर भर में चौबीस केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए कमर कस ली गई है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। सुरक्षा का कड़ा पहरा
परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। थाना कोतवाली में 6, बारादरी में 8, इज्जतनगर में 3, प्रेमनगर में 2, कैंट में 2 और किला, सीबीगंज व हाफिजगंज में एक-एक केंद्र बनाया गया है। हर केंद्र पर तलाशी लेने के लिए पुलिस टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा प्रवेश द्वार और केंद्र के अंदर गश्त करने के लिए भी अलग से पुलिस बल लगाया गया है ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति वहां न भटक सके। सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
कुल चौबीस केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए 72 उपनिरीक्षक, 144 हेड कांस्टेबल और 96 महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। हर सेंटर पर सुरक्षा का खाका इस तरह तैयार किया गया है कि अभ्यर्थियों को फ्रिस्किंग के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो और परीक्षा शांति से संपन्न हो सके। परीक्षा में कुल ग्यारह हजार चार सौ बानवे परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 21 जून रविवार को NEET(UG) RE-EXAM-2026 आयोजित की जा रही है। जनपद बरेली में कुल 24 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 01 दरोगा, 03 पुरूष हेड कांस्टेबल व 02 महिला हेड कांस्टेबल की तैनाती अभ्यर्थियों की तलाशी हेतु एवं 01 दरोगा, 02 पुरूष हेड कांस्टेबल व 02 महिला हेड कांस्टेबल की तैनाती परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार के आसपास और केंद्र परिसर में भ्रमणशील रहकर अराजकतत्व पर दृष्टि रखने हेतु लगाई गयी है। परीक्षा में कुल 11492 परीक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। 24 परीक्षा केन्द्रों पर 72 दरोगा, 144 हेड कांस्टेबल एवं 96 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गयी है। अधिकारियों के कड़े निर्देश
बैठक में परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है। जिलाधिकारी ने यातायात, पार्किंग, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने के आदेश दिए हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर केंद्र की निगरानी की जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए अधिकारियों को आपस में तालमेल बनाकर काम करने और तुरंत एक्शन लेने को कहा गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
बरेली में NEET(UG) RE-EXAM-2026 कल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:24 केंद्रों पर परीक्षा होगी, 11 हजार से अधिक छात्र देंगे इम्तिहान