बरेली में 170 ग्राम स्मैक बरामद:ट्रक चालकों को बेचने की तैयारी में थे दो युवक, गिरफ्तार


बरेली में इज्जतनगर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 170 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी डेलापीर मंडी क्षेत्र में ट्रक चालकों को स्मैक बेचने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। बताया गया कि पीसी स्कूल के आगे खाली मैदान में दो व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने के लिए मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर जुनेद के पास से 100 ग्राम और तोहिद के पास से 70 ग्राम स्मैक मिली। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी शाही कस्बे के बलीनगर मोहल्ले के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह स्मैक किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी। उनका मकसद इसे डेलापीर मंडी क्षेत्र में ट्रक चालकों को बेचना था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे नशे के इस कारोबार से मिलने वाली रकम से अपना खर्च चलाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई को शहर में सक्रिय संभावित ड्रग नेटवर्क पर एक महत्वपूर्ण प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अब शाही क्षेत्र से लेकर शहर तक फैले इस नशे के नेटवर्क के मुख्य स्रोत और अन्य जुड़े लोगों की तलाश कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *