कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कांग्रेसी गले में टायर डालकर निकले; महापौर अफसरों पर भड़कीं, भाजपा नेता को पीटने वाले अरेस्ट


नमस्कार, कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें…दवा कारोबारी की हत्यारोपी बहू बोली- मैं कोर्ट को सच बताना चाहती हूं। बुजुर्ग को ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर 48.20 लाख ठगे। भाजपा नेता की कार पर पथराव करने वाले 3 अरेस्ट किए गए। बारिश में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। सड़क के गड्ढों को लेकर कांग्रेसियों ने गले में गाड़ियों के टायर डालकर प्रदर्शन किया। सड़क की बदहाली पर मेयर नगर निगम के अफसरों पर भड़क गईं। ओवैसी बोले-कैंट सीट से AIMIM प्रत्याशी लड़ेगा। सपा विधायकों ने पलटवार किया। टेंडर घोटाले के सरगना गोविंद शर्मा ने 10 पार्षदों के नाम एसआईटी को बताए। कहा पार्षद से चीफ इंजीनियर तक 40% कमीशन दिया जाता था। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। 1- करोड़पति बहू बोली- मैं कोर्ट को सच बताना चाहती हूं:कहा- मैंने विशाल को चाबी नहीं दी ससुर की हत्यारोपी करोड़पति बहू शालू ने पुलिस कस्टडी रिमांड के विरोध में कोर्ट में अर्जी दी है। इसमें शालू ने कहा कि विवेचक ने मेरी रिमांड के लिए जो आधार बताया है। वह गलत है। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में मैं कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराना चाहती हूं। ताकि सच सामने आ सके।दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल में बंद बहू शालू की पुलिस ने रिमांड की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ें 2- टेंडर घोटाले के सरगना गोविंद शर्मा ने उगले राज: 40% दिया जाता था कमीशन, SIT को 10 पार्षदों के नाम बताए नगर निगम में टेंडर और फर्म घोटाले के सरगना ठेकेदार गोविंद शर्मा के SIT ने बयान दर्ज किए। SIT की पूछताछ में गोविंद ने टेंडर घोटाले के पूरे नेक्सस को उजागर किया। उसने पार्षदों से लेकर चीफ इंजीनियर तक के सिंडिकेट में शामिल होने के पुख्ता सबूत पुलिस को दिए। टेंडरों में किए जाने वाले घालमेल का खुलासा करते हुए बताया कि ठेकेदारों को टेंडर लेने के एवज में पार्षदों-अफसरों को 40 प्रतिशत कमीशन देता था।पूरी खबर पढ़ें 3- भाजपा नेता की कार पर पथराव करने वाले 3 अरेस्ट:कानपुर में कार से स्कूटी टकराने पर हुई थी मारपीट कोहना क्षेत्र में भाजपा नेता की कार पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। रविवार को गणेश विसर्जन से लौटते समय कार का दरवाजा खोलने के दौरान पीछे से आ रही स्कूटी उससे टकरा गई थी। पूरी खबर पढ़ें 4- बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 48.20 लाख ठगे: ठगों ने CBI अधिकारी बनकर डराया स्वरूप नगर में साइबर ठगों ने 72 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 48.20 लाख रुपए ठग लिए। खुद को टेलीकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया, CBI, मुंबई क्राइम ब्रांच और इंटरपोल का अधिकारी बताया। फर्जी दस्तावेज भेजकर बुजुर्ग को गंभीर अपराधों और मनी लॉन्ड्रिंग के मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। जांच के नाम पर बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें 5-ओवैसी बोले-कैंट सीट से AIMIM प्रत्याशी लड़ेगा;VIDEO:55 मिनट तक कब्रिस्तान और अस्पताल का मुद्दा उठाया AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कानपुर के बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में उन्होंने कब्रिस्तान की कार्रवाई, रिजवान उल्लाह अस्पताल में 100 बेड की सुविधा और बाबूपुरवा-बेगमपुरवा में सरकारी इंटर कॉलेज समेत कई स्थानीय मुद्दे उठाए। बर्रा के कब्रिस्तान की कार्रवाई का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा- वहां लोगों के माता-पिता और परिजनों की कब्रें थीं। कार्रवाई के दौरान नियम का पालन नहीं हुआ। पूरी खबर पढ़ें 6- कैंट MLA रूमी का ओवैसी पर पलटवार:बोले- क्या कभी बेगुनाह मुसलमान का मुकदमा लड़कर बरी कराया? AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कानपुर में करीब 55 मिनट जनसभा की। उन्होंने बीजेपी, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में कानपुर की सभी 10 सीटों पर AIMIM प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया। ओवैसी ने बीजेपी को रोकने के लिए विपक्षी दलों को AIMIM से गठबंधन का खुला ऑफर दिया। उनके इस बयान पर सपा नेताओं ने पलटवार किया। पूरी खबर पढ़ें 7: कानपुर में सड़क मरम्मत के दावे बेअसर:अफीमकोठी से जरीब चौकी तक जगह-जगह गड्ढे कानपुर में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी की तरफ से जर्जर सड़कों की मरम्मत और पैचवर्क कराने के दावे लगातार किए जा रहे हैं। अधिकारी कहते हैं कि खराब सड़कों को चिह्नित कर उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। लेकिन शहर की सड़कों पर निकलते ही ये दावे सवालों के घेरे में नजर आते हैं। दैनिक भास्कर ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर जीटी रोड का हाल देखा तो अभी भी सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आए।पूरी खबर पढ़ें 8- सड़क के गड्ढों को लेकर कांग्रेसियों ने गले में टायर पहनकर प्रदर्शन किया, बोले- जर्जर मार्गों का हो सर्वे कानपुर की बदहाल और गड्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कानपुर महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में बर्रा-2 स्थित शास्त्री चौक, केसा हाउस के पास कार्यकर्ता सड़क के गड्ढों में बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहनों और साइकिलों के टायर गले में डालकर पदयात्रा निकाली। प्रदर्शन के दौरान सड़क के गड्ढों में फूल चढ़ाए और रामधुन गाई। पूरी खबर पढ़ें 9- टूटी सड़कों पर महापौर की अफसरों को फटकार:बोलीं- 3 साल से गुमराह कर रहे, अफसरों में दम है, मन नहीं कानपुर में जर्जर सड़कों को लेकर सोमवार को नगर निगम मुख्यालय के समिति कक्ष में महापौर प्रमिला पांडेय ने अधिकारियों की बैठक ली। शहर की खराब सड़कों को लेकर महापौर एक्शन मोड में दिखीं। अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। महापौर ने कहा कि अब अधिकारियों को सड़क दुरुस्त कराने का ज्ञापन देने वाले जनप्रतिनिधि तब कहां सो रहे थे, जब सड़कें खराब थी।अधिकारी सरकार के खिलाफ काम कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- कानपुर में पट्टा लेकर थाने पहुंचे सपा विधायक, BJP के सांगा बोले- उल्टा चलेंगे तब आप ठीक रहेंगे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही कानपुर शहर की राजनीति में सोशल इंजीनियरिंग के साथ सोशल मीडिया की जंग भी तेज हो गई है। खुद को जनता का हितैषी साबित करने की होड़ में नेता अब सरकारी दफ्तरों और थानों तक पहुंच रहे हैं। कोई बिजली घर में औचक निरीक्षण कर रहा है तो कोई चलती गाड़ी से ही बिजली विभाग के अफसर को फोन कर जनता की समस्या बता रहा है। सबने सक्रियता बढ़ा दी है।पूरी खबर पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *