![]()
बरेली में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने जिले के लिए अगले पांच दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज 31 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान
मंगलवार को दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। पसीने से तर-बतर लोग गर्मी से परेशान नजर आए। हालांकि बुधवार से मौसम ने करवट ले ली है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पांच दिन तक बारिश और ठंडी हवाओं का दौर
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के मुताबिक अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में तेज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। किसानों के लिए राहत, बिजली की मांग भी घटेगी
लगातार बारिश की संभावना से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान और अन्य खरीफ फसलों के लिए पर्याप्त नमी मिलने से सिंचाई की जरूरत कम होगी। वहीं तापमान में गिरावट आने से बिजली की मांग भी घटने की उम्मीद है, जिससे बिजली व्यवस्था पर दबाव कम रहेगा।
Source link
बरेली में मानसून एक्टिव, पांच दिन बारिश का येलो अलर्ट:ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया पांच दिन का अलर्ट