बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत:साला गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा


बदायूं में बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। कादरचौक थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा कादरचौक-उझानी मार्ग पर खिरिया बाकरपुर गांव के पास हुआ। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी खुर्शीद अपने साले सरताज पुत्र आजाद निवासी रसौली गांव के साथ किसी काम से ककोड़ा गए थे। शाम को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। दोनों गंभीर रूप से घायल खिरिया बाकरपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में खुर्शीद और सरताज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सरताज की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए। कपड़ों की सिलाई का काम करता था परिजनों ने बताया कि खुर्शीद दिल्ली में रहकर कपड़ों की सिलाई का काम करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है और दूसरा घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *