बदायूं में इको कार की टक्कर से महिला की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने कार कब्जे में ली


बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के कोल्हाई में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार इको कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यह घटना शाम करीब 4 बजे कोल्हाई बाजार के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क पार कर रही थी तभी एक तेज रफ्तार इको कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना मिलने पर मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। मृतक महिला सेमराबल्लीपुर की निवासी बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त इको कार को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद कोल्हाई बाजार में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि उस दिन बाजार लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *