बच्चों के विवाद में पिता की हत्या:मर्चेंट नेवी कर्मी बेटा गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा


लखीमपुर खीरी में बच्चों के विवाद के बाद पिता की हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के हाथीपुर उत्तरी मोहल्ले में हुई। आरोपी आकाश अवस्थी मर्चेंट नेवी में कार्यरत है और करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। रविवार को बच्चों के बीच हुए विवाद ने परिवार में कहासुनी का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आकाश ने अपने पिता राजीव अवस्थी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजीव अवस्थी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे आकाश अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई पूरी कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *