आज विशेष अदालत में पेश होंगे चढ़ाचा चोरी के अभियुक्त:पुलिस की ओर से दाखिल आरोप पत्र पढ़कर सुनाया जाएगा,चार्ज फ्रेम होगा


अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में अदालती कार्यवाही तेज हो गई है। आज बुधवार को जिला कारागार अयोध्या में निरुद्ध आरोपियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की ओर से दाखिल आरोप पत्र पढ़कर सुनाया जाएगा। इसके बाद ही आगे की अदालती कार्यवाही शुरू उसके बाद आरोप के गठन (चार्ज फ्रेम) यानि आरोप तय करने की कार्यवाही की जाएगी।सभी 8 आरोपियों पर इसके बाद ही आगे की अदालती कार्यवाही शुरू हो सकती है। चंपत राय सहित 133 गवाहों की भारी भरकम सूची अदालत में दाखिल है मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी ने 23 सितंबर को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। जिसके बाद से प्रकरण में अदालती कार्यवाही शुरू हो गई। विवेचक के प्रस्तुत आरोप पत्र में कृष्ण मोहन,चंपत राय सहित 133 गवाहों की भारी भरकम सूची अदालत में दाखिल की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *