बच्ची का रेप और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर हो:गोरखपुर में चेंम्बर ऑफ कॉमर्स ने की मांग, CM को लिखा पत्र


गोरखपुर में 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या करने वाले आरोपी सिपाही के खिलाफ शहर में आक्रोश नजर आ रहा है। चेंम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने CM योगी को पत्र लिखकर 3 बड़ी मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी का सार्वजनिक एनकाउंटर हो, उसके अवैध संपत्ति पर बुलडोजर की कार्यवाही की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख और सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्ची के परिजनों को अगर न्याय नहीं मिला तो चेंम्बर का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेगा। संजय सिंघानिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर 3 बड़ी मांगें की हैं। जिनमें 1. सार्वजनिक एनकाउंटर
चेंबर अध्यक्ष ने कहा “जिसने मासूम को तड़पा-तड़पा कर मारा है, उसे भी इसी तरह तड़पा-तड़पा कर सार्वजनिक एनकाउंटर किया जाए। फांसी की सजा उसके गुनाह के सामने बहुत छोटी है। जेल में बैठाकर रोटी खिलाना इस अपराध की तौहीन होगी।” 2. बुलडोजर की हों शीघ्र कार्यवाही
आरोपित उसकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाए। ताकि भविष्य में कोई वर्दीधारी या कोई और ऐसी हिमाकत करने से पहले 100 बार सोचे ऐसे मामलों के लिए एक कठोर नियम लागू किया जाएं। 3. पीड़ित परिवार को 50 लाख और सरकारी नौकरी
सरकार पीड़ित परिवार को तत्काल 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करे। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी सभी बच्चों को निशुल्क उच्च शिक्षा और पुख्ता सुरक्षा दी जाए। सिंघानिया ने कहा – वर्दी में बैठे भेड़िये ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया है चेंम्बर मांग करता है कि दोषी को ऐसी भयंकर और नजीर बनने वाली सजा दी जाए कि आने वाले 100 साल तक कोई वर्दी पहनकर या बगैर वर्दी के कोई भी व्यक्ति बेटी की तरफ आंख उठाकर न देखे। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्ची के परिजनों को यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो चेंम्बर का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मिलेगा बच्ची के परिजनों को शीघ्र न्याय दिलाया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *