![]()
फिरोजाबाद में बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। एडीजी एसके भगत, डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांगहे के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने शहर में मार्च किया। यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे तथा सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। एडीजी एसके भगत ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई लापरवाही न हो। एसएसपी आदित्य लांगहे ने बताया कि जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फ्लैग मार्च में पुलिस बल के जवानों के साथ पीएसी और अन्य सुरक्षा इकाइयों के कर्मी भी शामिल थे। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ दिखी।
Source link
फिरोजाबाद में बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:एडीजी, डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा