फिरोजाबाद में तिपहिया वाहनों का किराया बढ़ाने का आरोप:किसान यूनियन ने SDM को सौंपा ज्ञापन, 2 किमी के लिए 20 रुपए वसूली का आरोप


फिरोजाबाद में तिपहिया वाहनों का किराया मनमाने ढंग से बढ़ाए जाने का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने शुक्रवार को इस संबंध में उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने किराया पूर्ववत रखने और मनमानी वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय सचिव ठा. मोहन सिंह चौहान ने बताया कि शहर में कुछ तिपहिया वाहन मालिकों ने किराए में करीब 100 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। आरोप है कि यात्रियों और किसानों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। दो किलोमीटर की दूरी के लिए भी 20 रुपए लिए जा रहे हैं। टूंडला-फिरोजाबाद का किराया भी 20 रुपए बताया यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि करीब 18 किलोमीटर की दूरी वाले टूंडला से फिरोजाबाद मार्ग का किराया भी 20 रुपए बताया गया है। ऐसे में कम दूरी और लंबी दूरी के किराए में अंतर नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। किराए को लेकर आए दिन कहासुनी किसान यूनियन का कहना है कि किराए में अचानक हुई बढ़ोतरी के कारण वाहन चालकों और यात्रियों के बीच आए दिन कहासुनी हो रही है। इससे शहर में विवाद की स्थिति भी बन रही है। संगठन ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर निर्धारित किराया व्यवस्था स्पष्ट करने की मांग की है। किसानों-मजदूरों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ यूनियन ने कहा कि किराए में अनधिकृत बढ़ोतरी का सीधा असर आम यात्रियों, किसानों, मजदूरों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। संगठन ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए मनमानी वसूली पर रोक लगाने और किराया पूर्ववत कराने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *