कासगंज में रेलकर्मी को यात्री ने दांत से काटा:कासगंज में फर्स्ट AC में जबरन घुस रहे थे; अंगूठे और बांह पर काटा, GRP ने दर्ज किया केस


कासगंज में ट्रेन में ड्यूटी कर रहे रेल कर्मचारी मनोज कुमार पर यात्रियों ने हमला कर दिया। घटना सोमवार को गाड़ी संख्या 19410 के फर्स्ट एसी कोच में हुई। बताया जा रहा है कि कुछ यात्री जबरन कोच में घुसने की कोशिश कर रहे थे। मनोज कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद हो गया और यात्रियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने मनोज कुमार के हाथ के अंगूठे और बांह पर दांत से काट लिया। इससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया। रेलकर्मी ने मामले की सूचना तुरंत जीआरपी थाना कासगंज को दी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने मामले में कार्रवाई शुरू की और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। घायल रेल कर्मचारी मनोज कुमार के साथ हमलावरों को भी मेडिकल जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल कासगंज भेजा गया। CCTV और यात्रियों के बयान जुटा रही पुलिस पुलिस जिला अस्पताल से मिली मेडिकल रिपोर्ट को केस डायरी में शामिल कर रही है। जीआरपी को ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने से संबंधित धाराओं में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *