फिरोजाबाद में किसान पर फायरिंग:शराब के लिए रुपये न देने पर विवाद, पहले भी चाबी को लेकर हुआ था झगड़ा


फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में शराब के लिए रुपये न देने पर एक किसान पर फायरिंग का आरोप लगा है। पीड़ित किसान ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी 55 वर्षीय मुन्नेश पुत्र निरोत्तम सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही प्रेमवीर से उसका विवाद चल रहा है। मुन्नेश के अनुसार, घटना से एक दिन पहले प्रेमवीर ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली थी और गाली-गलौज की थी। तब ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। पीड़ित मुन्नेश ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार रात वह खेत से अपनी भैंस खोलकर घर लौट रहा था। रास्ते में प्रेमवीर ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। मुन्नेश ने रुपये देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मुन्नेश ने इसका विरोध किया, तो प्रेमवीर ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली निशाना चूक गई, जिससे मुन्नेश की जान बच गई। लेकिन हाथ में गोली लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी प्रेमवीर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *