![]()
फिरोजाबाद में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने एक एडीओ पर देर रात फोन और वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करने का गंभीर आरोप लगाया है। बुधवार को महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से शिकायत की, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। महिलाओं ने जिलाधिकारी को बताया कि ब्लॉक में तैनात एडीओ उन्हें रात में फोन कर परेशान करते हैं और अश्लील बातें करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एडीओ वीडियो कॉल के जरिए भी उन्हें परेशान करते हैं। महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में वे पूर्व में 9 अगस्त को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से भी शिकायत कर चुकी थीं। मंगलवार को समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग दोहराई। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करने का आदेश दिया। इस कमेटी में सिरसागंज की एसडीएम न्यायिक शालिनी सिंह, नायब तहसीलदार मोहम्मद अजीम खान और बीडीओ प्रभात रंजन को शामिल किया गया है। आदेश मिलते ही जांच टीम ब्लॉक कार्यालय पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ता महिलाओं के साथ-साथ संबंधित एडीओ के बयान भी दर्ज किए। बीडीओ प्रभात रंजन ने जानकारी दी कि बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब दर्ज किए गए बयानों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर एक विस्तृत जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
फिरोजाबाद में एडीओ पर अश्लील बातें करने का आरोप:स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने DM से की शिकायत, जांच शुरू