एनसीसी कैडेट्स का चयन:जगतपुर पीजी कॉलेज सहित BHU के 24 कैडेट्स आर्मी अटैचमेंट कैंप में जाएंगे


जगतपुर पीजी कॉलेज सहित BHU के 24 एनसीसी कैडेट्स का दल 12 दिवसीय आर्मी अटैचमेंट कैम्प के लिए प्रयागराज रवाना होगा। यह कैम्प 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक 604 ईएमई बटालियन, प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। कैम्प का उद्देश्य कैडेट्स को भारतीय सेना की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं तकनीकी गतिविधियों से रूबरू कराना है। कैडेट्स के इस दल का नेतृत्व 2 यूपी ईएमई कंपनी एनसीसी के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश सिंह (जगतपुर पीजी कॉलेज) करेंगे। लेफ्टिनेंट सुरेश सिंह के नेतृत्व में सभी 24 कैडेट्स प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। यह कैम्प कर्नल अमिताभ कुमार, कमान अधिकारी, 2 यूपी ईएमई कंपनी एनसीसी, बीएचयू के निर्देशन में आयोजित हो रहा है। कैम्प को सफल बनाने में सीनियर जेसीओ बी.के. पांडेय, जेसीओ मानिक दास, हवलदार रंजन, हेड क्लर्क रंजीत एवं क्लर्क ठाकुर साहब का विशेष सहयोग रहेगा। कर्नल अमिताभ कुमार ने सभी चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *