फर्रुखाबाद में युवक से मारपीट, लोहिया अस्पताल में मौत:इलाज के दौरान मौत, एक महीने पहले हुई थी मारपीट


फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र की गंगानगर कॉलोनी में शनिवार को पड़ोसियों की मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक युवक की लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घर के दरवाजे पर बैठे थे आकाश, तभी शुरू हुई मारपीट मृतक की पहचान 40 वर्षीय आकाश उर्फ बटरा के रूप में हुई है। पत्नी रूबी ने बताया कि शनिवार सुबह आकाश घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, आकाश के गाली-गलौज करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। ई-रिक्शा निकालने को लेकर एक महीने पहले हुआ था विवाद परिजनों ने बताया कि करीब एक महीने पहले ई-रिक्शा निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद मारपीट में आकाश के सिर में चोट आई थी। परिवार ने दूसरे पक्ष के लोगों से इलाज कराने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने मदद नहीं की। इस मामले में पुलिस ने आकाश का मेडिकल कराया था और मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया था भर्ती शनिवार को हुई मारपीट में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान आकाश की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आकाश के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी रूबी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश अस्पताल प्रशासन ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि गाली-गलौज को लेकर आकाश के साथ मारपीट की गई थी। घायल अवस्था में उनका इलाज चल रहा था, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *