![]()
गोविंद नगर, चावला मार्केट स्थित फर्नीचर शॉप में गुरुवार तड़के फर्राटा पंखे में शॉर्ट सर्किट होने आग लग गई। सुबह दुकान से धुंआ निकलता देख चाय दुकानदार ने घटना की जानकारी कारोबारी को दी। मौके पर पहुंचे कारोबारी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर एक घंटे में काबू पाया। बुधवार रात लाइट जाने पर बंद कर गए थे दुकान गोविंद नगर 13 ब्लॉक निवासी यशपाल हांडा की चावला मार्केट स्थित जागेश्वर अस्पताल मार्केट में 15 साल पुरानी फर्नीचर की दुकान है। यशपाल ने बताया कि मंगलवार को वह पत्नी को अंबाला स्थित मायके छोड़ने के लिए गए थे। इस दौरान छोटा भाई राहुल दुकान की देररेख कर रहा था। राहुल ने बताया कि बुधवार को दुकान में फर्राटा पंखा चल रहा था। देर शाम लाइट चले जाने के बाद वह दुकान बंद कर चले गए थे, इस दौरान वह पंखा बंद करना भूल गए। देर रात लाइट आने के दौरान पंखा चलता रहा, जिसमें शॉर्ट सर्किट होने की वजह से दुकान में आग लग गई। यशपाल ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे वह अंबाला से घर आए थे। इस दौरान चाय दुकानदार मुकेश ने फर्नीचर शॉप से धुंआ निकलने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे यशपाल ने का शटर उठाया तो दुकान से लपटे निकलनी लगी, सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन से गाड़ी मौके पर पहुंची, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कारोबारी यशपाल ने बताया कि आग से उनका करीब 1.50 लाख का नुकसान हो गया।
Source link
फर्नीचर शॉप में शार्ट-सर्किट से लगी भीषण आग:फर्राटा पंखा खुला छोड़ गए थे कारोबारी, एक घंटे में पाया काबू, 1.50 लाख का नुकसान