झांसी एक व्यक्ति ने सुसाइड किया:बीमारी से परेशान होकर जहर खाया, इलाज के दौरान दम तोड़ा


झांसी में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। परिजनों का कहना है कि रामसिंह राजपूत को टीबी हो गई थी। इससे वह परेशान रहते थे। 26 मई को घर पर रामसिंह राजपूत ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव का है। खेती किसानी करते थे रामसिंह राजपूत (56) पुत्र बाबूलाल राजपूत ओरछा थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव के रहने वाले थे। वह खेती किसानी करते थे। परिजनों ने बताया कि रामसिंह को टीबी की बीमारी हो गई थी। उनका लंबे समय से इलाज भी चल रहा था। बीमारी की वजह से रामसिंह परेशान रहते थे। 26 मई को उन्होंने जहर का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। रामसिंह राजपूत की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे रोहित और शिवम व एक बेटी नेहा है। तीनों की शादी हो चुकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *