फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट केस में CMO ऑफिस का ऑपरेटर गिरफ्तार:दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम कुलदीप को ऑफिस से लेकर गई, CMO ने सवालों पर साधी चुप्पी


बरेली में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने के मामले में शनिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने CMO ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार को CMO ऑफिस पहुंची और कुलदीप को अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारी और कर्मचारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने की जिम्मेदारी थी
जानकारी के मुताबिक कुलदीप CMO ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि दिव्यांग सर्टिफिकेट से जुड़े ऑनलाइन काम की जिम्मेदारी भी उसके पास थी। आरोप है कि उसने ENT विभाग से जुड़े कर्मचारियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति का फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट तैयार किया। इसी मामले की शिकायत दिल्ली क्राइम ब्रांच तक पहुंची थी।
शिकायत के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। शनिवार को टीम बरेली पहुंची और CMO ऑफिस से कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूरे कार्यालय में इसकी चर्चा शुरू हो गई। CMO से पूछा- ऑफिस से बाबू गिरफ्तार हुआ, क्या कहेंगे?
कुलदीप की गिरफ्तारी के बाद जब CMO डॉ. विश्राम सिंह से मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आरोपों और गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देने के बजाय वह हाथ जोड़ते नजर आए।
उनसे पूछा गया कि उनके कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर पर फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने का आरोप है और दिल्ली क्राइम ब्रांच उसे गिरफ्तार करके ले गई है। इस पर CMO ने चुप्पी साधे रखी। ENT विभाग के कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में
मामले में सिर्फ कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका ही नहीं, बल्कि ENT विभाग से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फर्जी सर्टिफिकेट किस आधार पर तैयार किया गया, इसमें किन लोगों की मदद ली गई और इसके बदले कोई लेन-देन हुआ या नहीं, इन सभी बिंदुओं पर क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ सकती है। फिलहाल दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद CMO ऑफिस के कर्मचारियों में भी खलबली मची हुई है। मामले में आगे की जांच के बाद ही यह साफ होगा कि फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट तैयार करने में कुल कितने लोग शामिल थे और इसकी पूरी प्रक्रिया कैसे चली।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *