बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर 49 ग्राम स्मैक बरामद:मोतीपुर पुलिस-SSB ने कार सवार 3 तस्करों को पकड़ा; स्विफ्ट कार जब्त


बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मोतीपुर पुलिस और 59वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार देर रात बलईगांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान टीम ने स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 49 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की टीम बलईगांव क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोक लिया। कार में तीन युवक सवार थे। पूछताछ में उनकी पहचान रिजवान, कासिम अली और आलम के रूप में हुई। तीनों के पास अलग-अलग मिली स्मैक पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान रिजवान के पास से 15 ग्राम, कासिम अली के पास से 15 ग्राम और आलम के पास से 19 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल 49 ग्राम मादक पदार्थ मिलने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार भी कब्जे में ले ली। NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मोतीपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा संख्या 352/2026 दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शुक्रवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। सीमा क्षेत्र में लगातार चलेगा अभियान पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है। तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *