फतेहपुर पुलिस ने 24 अपराधियों पर गैंगेस्टर लगाया:हत्या, चोरी और फिरौती अपहरण के 6 मामलों में कार्रवाई


फतेहपुर पुलिस ने हत्या, चोरी और फिरौती के लिए अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त 24 शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई असोथर, बकेवर, ललौली, औंग और कोतवाली सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया। इन सभी 24 अभियुक्तों पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 2/3 के अंतर्गत गैंगचार्ट अनुमोदन के उपरांत गैंगेस्टर एक्ट लगाया गया है। इस कार्रवाई के तहत विभिन्न थानों में दर्ज कुल 6 अभियोगों में 24 अभियुक्तों को नामजद किया गया है। इनमें बकेवर थाने में चोरी के 2 मामलों में 5 अभियुक्त, असोथर थाने में हत्या के 1 मामले में 2 अभियुक्त, ललौली थाने में चोरी के 1 मामले में 4 अभियुक्त, कोतवाली थाने में फिरौती के लिए अपहरण के 1 मामले में 7 अभियुक्त और औंग थाने में चोरी के 1 मामले में 6 अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से जनपद में संगठित अपराधों और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *