![]()
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में भोलेपुर मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और उसके साथ धक्का-मुक्की भी की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। घटना उस समय हुई जब महिला एक युवती और अन्य महिला के साथ फतेहगढ़ की ओर जा रही थी। पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर सड़क पर गिर गई। उसके साथ चल रही युवती और अन्य महिला ने उसे संभाला। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने बाइक सवार को पकड़ लिया, और एक युवक ने उसका कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की भी की। इस पूरी घटना का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। घायल महिला को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
Source link
फतेहगढ़ में बाइक की टक्कर से महिला घायल, VIDEO:लोगों ने बाइक सवार को पकड़ा, हाथापाई की कोशिश, घटना सीसीटीवी में कैद