![]()
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’ बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन पिटीशन में अब तक 14 हजार से ज्यादा लोगों ने सिग्नेचर किए हैं। याचिका में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मामले का संज्ञान लेने की मांग की गई है। साथ ही, प्रियंका गांधी से कमेंट वापस लेने और माफी की मांग की गई है। यह पिटीशन 1 अगस्त को Change.org पर शुरू हुई थी। आयोजकों के मुताबिक, इसे देश के कई राज्यों और शिक्षण संस्थानों से समर्थन मिला है। 38 से ज्यादा देशों में रह रहे भारतीय वैज्ञानिकों ने भी इसका समर्थन किया है। आयोजकों ने इसे वैज्ञानिक और अकादमिक समुदाय की चिंता बताया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
Source link
प्रियंका गांधी के खिलाफ ऑनलाइन पिटीशन:38 देशों के साइंटिस्ट समेत 14 हजार लोगों ने माफी की मांग की; IIT मद्रास डायरेक्टर को गौमूत्र एक्सपर्ट कहा था