![]()
डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले सेशन में 74 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। हालांकि, शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित होता दिख रहा था। ट्रेविस हेड और जैक वेदराल्ड ने पारी शुरू की और पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। उस समय ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर की ओर बढ़ने की उम्मीद दिख रही थी, लेकिन इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों ने मैच का रुख बदल दिया। 74 रन पर ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिरे लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 74 रन पर चार अहम विकेट गंवा दिए। टीम ने सिर्फ 29 रन के अंदर अपने 4 विकेट खो दिए। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका तेज गेंदबाज हसन महमूद ने दिया। उन्होंने जैक वेदराल्ड (23) को आउट कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अपने अगले ही ओवर में हसन महमूद ने ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया। हेड 22 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का मिडिल ऑर्डर भी दबाव में आ गया। लाबुशेन फिर हुए फेल ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा। वे 20 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। लाबुशेन को अपना खाता खोलने के लिए 14 गेंदों का इंतजार करना पड़ा। यह लगातार आठवीं टेस्ट पारी है, जब वह 50 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके हैं। पिछले साल दिसंबर से लाबुशेन का अर्धशतक नहीं बना है।
Source link
ऑस्ट्रेलिया के 74 रन पर चार विकेट गिरे:डार्विन टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने मेजबान टीम को शुरू से दबाव में डाला