प्रयागराज में सुबह से बादल छाए, बारिश का अलर्ट:देर रात हुई बारिश से कुछ इलाकों में जलभराव, शाम तक फिर बदल सकता है मौसम


प्रयागराज में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और हल्की हवाएं चल रही हैं। बीच-बीच में धूप भी निकल रही है, लेकिन बादलों और हवाओं के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है। एक दिन पहले देर रात शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई थी, जिसके बाद मंगलवार सुबह से ही बादलों का डेरा है। हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आज अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम तक मौसम में बदलाव हो सकता है और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। देखें तवीरें,,,, शाम तक तेज बारिश की संभावना मौसम विभाग ने प्रयागराज में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सुबह से बादल छाए रहने के कारण दिनभर मौसम बदलता रह सकता है। शाम तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। देर रात की बारिश से कई इलाकों में जलभराव देर रात हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सिविल लाइंस, निरंजन डॉट पुल, बहराना और नया बस अड्डा समेत कई इलाकों में सड़क पर पानी जमा है। कई जगह नालियां जाम होने और पानी की निकासी कमजोर होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और वाहन पानी के बीच से गुजर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *