![]()
प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के बीती रात एक वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी गई।बदमाश रात्रि या फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।सुबह जानकारी पर परिजनो सहित ग्रामीणों के सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत बरहाकला ग्राम पंचायत के बबुरा गांव निवासिनी कस्तूरा देवी उम्र 62 वर्ष पत्नी स्वर्गीय उमा शंकर बिंद की शनिवार देर रात घर के बाहर सोते समय किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के पति रेलवे कर्मी थे और पांच साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। तथा दस माह पहले उनकी बीमारी से मौत हो चुकी है। महिला के पास केवल दो शादीशुदा बेटियां उषा और रेनू हैं।बीती रात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने महिला का लेखों का गहना भी गायब कर दिया है। रविवार सुबह जानकारी पर ग्रामीणों के सनसनी फैल गई। मौके पर भारी जनसंख्या में भीड़ जुटी हुई है। मांडा पुलिस जांच में जुटी वहीं सूचना पर डिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता,दरोगा अबू तालिब जैदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच जांच के जुट गए हैं।फिलहाल हत्या केसे और क्यू की गई,यह अभी तक साफ नही हो सका है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नातिन के साथ अकेली रहती थी वृद्धा बताया जाता है की पति उमाशंकर की मौत के बाद से वृद्धा अपने नातिन राधा उम्र 16 वर्ष के साथ घर में जीवन यापन कर रही थी। नातिन बीती रात घर के अंदर और वृद्धा घर के बाहर सो रही थी। मध्य रात्रि इस घटना को अंजाम दिया गया। पति पर जानलेवा हमला हुआ था ग्रामीणों के मुताबिक पति उमाशंकर पर भी पूर्व के नकाबपोश बदमाशो द्वारा मध्य रात्रि जानलेवा हमला किया गया था।जिसकी लिखित शिकायत पुलिस से की गई थी।लेकिन पुलिस ने मामी के गंभीरता नही दिखाई थी।
Source link
प्रयागराज में वृद्धा की गला दबाकर हत्या:पुलिस जांच में जुटी, गहने गायब; पति पर भी हुआ था हमला