प्रयागराज कॉलेज ऑफ नर्सिंग बना टॉप रैंकर्स की पहली पसंद:1 जुलाई को पहले राउंड की काउंसलिंग होगी खत्म, देखिए शेड्यूल


किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के बाद उत्तर प्रदेश में राजकीय मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के कॉलेज ऑफ नर्सिंग (स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर) को इस वर्ष छात्रों की बड़ी प्राथमिकता मिली है। इस वर्ष काउंसलिंग में प्रदेश के टॉप रैंकर्स के मेधावी छात्रों ने यह संस्थान अपनी पहली पसंद के रूप में चुना है। 1 जुलाई को पहले राउंड की काउंसलिंग समाप्त हो जाएगी। वहीं दूसरे राउंड की काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू होगी। कॉलेज ऑफ नर्सिंग, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि प्रमुख कारण बेहतरीन एकेडमिक माहौल, कड़ा अनुशासन और उच्च स्तर की क्लीनिकल ट्रेनिंग है। यहां क्लासेस नियमित लगती हैं और तय शेड्यूल के अनुसार क्लीनिकल प्रशिक्षण दिया जाता है। निरंतरता से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर तरीके से सीखते हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज की एक बड़ी ताकत आधुनिक सिमुलेशन लैब्स हैं। पहले मॉड्यूल्स और मैनकिन्स पर डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में निपुण बनाया जाता है। तब उन्हें क्लीनिकल वार्ड में मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी दी जाती है। इस प्रशिक्षण पद्धति ने अभ्यर्थियों का भरोसा मजबूत किया है। एडमिशन प्रक्रिया व शेड्यूल अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), लखनऊ द्वारा CNET-2026 आधारित बीएससी नर्सिंग (4-वर्षीय) की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया गया है। नया सत्र 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा। मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं –

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *