प्रतापगढ़ में 2 क्विंटल गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.22 करोड़ रुपये, ट्रक सीज


प्रतापगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 क्विंटल 21 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2 करोड़ 22 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार शाम 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक से गांजे की बड़ी खेप लाई जा रही है। इस सूचना पर थाना फतनपुर पुलिस और स्वाट टीम ने पकड़ी बॉर्डर बैरियर पर घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में अन्य सामानों के बीच छिपाकर रखी गई 7 बोरियों से कुल 2 क्विंटल 21 किलो 640 ग्राम गांजा मिला। मौके से ट्रक चालक सहित तीन आरोपियों अरबाज (25), शोएब मलिक (22) और मोहम्मद वासिर (27) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से अवैध गांजा लाकर ट्रांसपोर्ट के जरिए अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। वे गांजे को अन्य सामानों के बीच छिपाकर ले जाते थे ताकि पुलिस की पकड़ में न आएं और अवैध कारोबार के जरिए मोटा मुनाफा कमा सकें। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *