![]()
प्रतापगढ़ में एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार के पास बुधवार देर शाम हुई, जब एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान रायबरेली जिले के माधोपुर सुल्तानपुर गांव निवासी राजाराम प्रजापति के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ कुंडा तहसील के कंदई गांव में एक रिश्तेदारी में आयोजित बधाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8 बजे रामनगर बाजार के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर को चालक ने अचानक पीछे किया। इसी दौरान राजाराम की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में राजाराम प्रजापति को सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी अनीता देवी इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल राजाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाकांकर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी अनीता देवी ने बताया कि हादसे के वक्त उनके पति ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें जानलेवा चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।
Source link
प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, राजमिस्त्री की मौत:ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, चालक फरार