प्रतापगढ़ में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी:भीम आर्मी-बसपा का हंगामा, पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाकर शांत कराया मामला


प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के कैली डीह गांव में अराजकतत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने से इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा। शरारती तत्वों ने प्रतिमा का सिर धड़ से अलग कर मैदान में फेंक दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भीम आर्मी के समर्थक मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए ग्राम प्रधान पर भी प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी फतनपुर मनीष त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत नई प्रतिमा स्थापित करवाई और उस पर माल्यार्पण भी कराया, जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *