![]()
प्रतापगढ़ में रविवार सुबह से करीब 9:00बजेहो रही बारिश के बीच एक किशोर की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। यह घटना पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में हुई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय अफसर खान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अफसर खान पुत्र वकील खान रविवार सुबह अपने धान के खेत की सिंचाई करने गया था। उसी समय अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अफसर को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। मृतक अफसर खान के परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। बेटे की असमय मृत्यु से पिता और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। जिले में लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने को कहा है।
Source link
प्रतापगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत:सुबह से रुक रुक बारिश के बीच हुआ हादसा, खेत की सिंचाई करने गया था