![]()
20 मार्च को भुवनेशवर में आयोजित हुई 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में मेरठ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। शॉटपुट स्पर्धा में अनमोल वशिष्ठ और आयुष वर्मा ने अपने-अपने वर्ग में पदक जीतकर उपलब्धि हासिल की।
F-55 कैटेगरी के शॉटपुट इवेंट में अनमोल वशिष्ठ ने 9.76 मीटर का थ्रो करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अनमोल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं F-53 कैटेगरी में आयुष वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.00 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जहां आयुष ने सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता में कोच रॉबिन कुमार का अहम योगदान रहा। साथ ही एडीपी श्री प्रदीप राज का भी खिलाड़ियों को निरंतर सहयोग मिला, जिससे यह उपलब्धि संभव हो सकी। इस उपलब्धि के बाद खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
Source link
पैरा नेशनल चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन:भुवनेश्वर में आयोजित चैंपियनशिप में शॉटपुट में आयुष वर्मा ने गोल्ड और अनमोल वशिष्ठ ने जीता ब्रॉन्ज