पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर:सम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने में छात्रों को मिलेगी मदद


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं के फॉर्म भरने में छात्रों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यह पहल विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने में होने वाली दिक्कतों को दूर करने के उद्देश्य से की गई है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और परिसर के सभी विद्यार्थियों को इन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के सभी प्रकार के कैरी ओवर फॉर्म, साथ ही स्नातक के चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर के चौथे एवं अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने में आने वाली समस्याओं के लिए छात्र व्हाट्सएप नंबर 9118061031 और 19151006062 पर संदेश भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के केवल द्वितीय सेमेस्टर के नियमित परीक्षा फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए छात्रों को ‘वीबीएस एग्जाम’ व्हाट्सएप ग्रुप पर संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *