विदेशी युवक को एनकाउंटर में दौड़ाकर गोली मारी:गाजियाबाद में नेपाल का युवक अरेस्ट, चोरी की ब्रेजा बरामद


गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस और स्वाट टीम ने आज बुधवार तड़के एनकाउंटर में 2 चोरों को अरेस्ट किया है। जहां पुलिस ने चोर को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। पुलिस ने जब ब्रेजा कार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर 2 राउंड फायर किए। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर एक चोर के पैर में दौड़ाकर गोली मारी। मौके से चोरी की ब्रेजा कार, 2 तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पर तमंचे से किए फायर एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि स्वाट टीम थाना इंदिरापुरम द्वारा थाना क्षेत्र इंदिरापुरम के कनावनी पुलिया पर आज तड़के 3 बजे चेकिंग कर रही थी। चेकिंग की जा रही थी। तभी एक ग्रे रंग की ब्रेजा कार सामने से आती हुई दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा पुलिस द्वारा किया गया। जहां ब्रेजा कार सवार व्यक्ति कार को न रोककर कार को मोड़कर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर गाड़ी बायं तरफ टकरा गई व कार सवार कार से उतरकर भागते हुए तमंचे से फायर किए। जहां एक सिपाही बाल बाल बच गया। नेपाल के युवक को पैर में गोली मारी पुलिस ने दौड़ाकर एक को गोली मारी, जबकि दूसरे को दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल ने अपना नाम गुड्डू कुमार पुत्र मुकेश सिंह निवासी ग्राम नुआकुर जिला त्रिशूली नेपाल बताया। जो झकनपुर पटना बिहार में रह रहा था। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम छोटू कुमार पुत्र चंदन राय निवासी न्यू पुनाई चौक थाना शास्त्रीनगर जिला पटना बिहार बताया। जिसने पूछताछ की जा रही है। इन्होंने बताया कि इससे पहले भी दिल्ली और गाजियाबाद से हमने कार चोरी कर बिहार में बेची थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *