पुलिस लाइन में गूंजा कदमताल, 12 प्लाटूनों की सलामी, VIDEO:फिरोजाबाद में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड संपन्न


फिरोजाबाद पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत एवं पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। इस दौरान 12 प्लाटूनों ने शानदार मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आरक्षियों के परिजन मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने किया निरीक्षण समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. बी.डी. पॉल्सन रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने उनका स्वागत किया। दोनों अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को सेवा, निष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। परेड का नेतृत्व कांस्टेबल योगेश शर्मा, नागेंद्र सिंह और अतुल कुमार ने किया। पढ़ाई और ट्रेनिंग में अव्वल रहने वालों को मिला सम्मान इस मौके पर प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित किया गया। पुलिस इतिहास, संविधान, कानून, कंप्यूटर और साइबर क्राइम जैसे विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए गए। वहीं शारीरिक दक्षता, शस्त्र प्रशिक्षण, भीड़ नियंत्रण और योग जैसे क्षेत्रों में बेहतर करने वाले जवानों को भी सम्मान मिला। कांस्टेबल आदित्य गौर को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला, बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद मुख्य अतिथि डॉ. बी.डी. पॉल्सन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आधुनिक पुलिसिंग, साइबर अपराध, मानवाधिकार और अनुशासन की पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि ये नए आरक्षी पुलिस बल को और मजबूत करेंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *