पुलिस ने बुजुर्ग महिला की जान बचाई:बुलंदशहर में नहर में कूदने जा रही थी, होमगार्ड ने बाहरन निकाला


बुलंदशहर में पुलिसकर्मियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की वलीपुरा नहर में कूदने वाली बुजुर्ग महिला को फैंटम-09 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना सोमवार सुबह की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग महिला ने वलीपुरा नहर में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही फैंटम-09 पर तैनात कांस्टेबल वरुण कुमार और होमगार्ड हरिकेश शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की सहायता से महिला को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया। पूछताछ में महिला की पहचान खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी बृजेश देवी (65) पत्नी स्वर्गीय प्रमोद के रूप में हुई। महिला ने बताया कि वह घरेलू परेशानियों से तंग आकर यह कदम उठाने को मजबूर हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय और उप-निरीक्षक कृष्ण कुमार गौतम के निर्देश पर महिला के बेटे सचिन को थाने बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिला और उनके परिजनों की काउंसलिंग की। इसके बाद महिला को उनके बेटे सचिन की सुपुर्दगी में देकर घर भेज दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिसकर्मियों की इस मुस्तैदी, त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *