2 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार:झारखंड से मध्य प्रदेश तक फैला था नेटवर्क, 1 किलो से ज्यादा हेरोइन मिली


गाजीपुर में पुलिस ने बुधवार देर रात करीब 10 बजे 1 किलो 15 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, बरामद हेरोइन की कीमत करीब 2 करोड़ 5 लाख रुपए है। आरोपियों के पास से लाल बोलेरो, चार मोबाइल फोन और 1,290 रुपए नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने गुरुवार दोपहर 3 बजे कार्रवाई की जानकारी दी। हाईवे पर घेराबंदी कर बोलेरो रोकी पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि महाराजगंज-वाराणसी हाईवे पर लालनपुर गांव के पास कुछ लोग नशीले पदार्थ की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और लाल बोलेरो को रोक लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर काले बैग में सील पैक ब्राउन पाउडर मिला। जांच और वजन के बाद इसकी पहचान हेरोइन के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में मौजूद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 10-10 हजार रुपए देने की थी बात गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरैया छावनी लाइन निवासी राकेश यादव उर्फ गामा, तुलसीपुर निवासी कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति और गौसपुर निवासी रीना यादव के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में पिंटू ने बताया कि राकेश उसे और रीना को हेरोइन पहुंचाने के लिए 10-10 हजार रुपए देने वाला था। झारखंड से 10 लाख में खरीदी थी खेप पुलिस के मुताबिक, राकेश उर्फ गामा ने बताया कि उसने झारखंड के चौपारण बाजार में सोनू डांगी नाम के व्यक्ति से 10 लाख रुपए नकद देकर हेरोइन खरीदी थी। बाकी रकम बिक्री के बाद देने की बात तय हुई थी। गामा इस खेप को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ब्यावरा बाइपास के पास सोनू नाम के व्यक्ति तक पहुंचाने की तैयारी में था। इसके लिए वह अपने दोनों साथियों के जरिए खेप को वाराणसी-कानपुर के रास्ते आगे भेज रहा था। झारखंड से मध्य प्रदेश तक नेटवर्क की जांच पुलिस ने शहर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम और पते भी बताए हैं। अब पुलिस झारखंड से हेरोइन की खरीद से लेकर मध्य प्रदेश में इसकी सप्लाई तक जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका का भी पता लगा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *