पुलिस ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल:रायबरेली में पदयात्रा के दौरान पानी-खाद्य सामग्री भी वितरित की गई


रायबरेली में सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का पुलिस ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवाड़ा चौराहे पर गोकना घाट से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों का अभिनंदन किया गया। जगतपुर पुलिस ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए। इस दौरान चौराहा ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों से उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी ली और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। देखें, 2 तस्वीरें… पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को पानी की बोतलें और खाद्य सामग्री भी वितरित की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालते दिखे, ताकि कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा गंगा घाट के किनारे पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आने-जाने वाले लोगों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *