![]()
भाजपा ने कई राज्यों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी लिस्ट में कई सीनियर नेताओं को संगठन की नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। लिस्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा तरुण चुघ को गुजरात, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब, जबकि अनिल एंटनी को गोवा और नागालैंड का प्रभारी बनाया गया है। नई नियुक्तियों में कई राज्यों के लिए सह-प्रभारियों की भी घोषणा की गई है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में संगठन से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी नए नेताओं को सौंपी है। प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट… यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
BJP ने राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां कीं:स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा, राम माधव को तमिलनाडु-उत्तराखंड की जिम्मेदारी