पुराने गंगा पुल से युवक ने लगाई छलांग VIDEO:पहले रेलिंग से लटका फिर नीचे कूद गया, नदी किनारे मौजूद गोताखोर ने बचाई जान


उन्नाव में पुराने गंगा पुल से एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। गोताखोर सलमान की सूझबूझ से युवक की जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका 1 मिनट 7 सेकंड का वीडियो इंस्टाग्राम पर अंशुल मिश्रा नामक यूजर ने पोस्ट किया था। वीडियो में युवक पहले पुल की रेलिंग से लटकता और फिर सीधे नदी में कूदता दिख रहा है। इस दौरान कई लोग मदद करने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए। नदी में कूदने के बाद युवक कुछ देर तक तैरने का प्रयास करता रहा, लेकिन धीरे-धीरे वह गहरे पानी में फंसकर डूबने लगा। युवक को संघर्ष करते देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। लोगों की आवाज सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोर सलमान तुरंत गंगा में कूद पड़े और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। गोताखोर सलमान ने बताया कि वायरल वीडियो लगभग तीन दिन पुराना है। उनके अनुसार, युवक नशे की हालत में लग रहा था। युवक को बाहर निकालने के बाद घाट पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और उसे समझाने का प्रयास किया। युवक को उसके परिजनों को सौंपे जाने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने गंगा पुल पर इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। उन्होंने पुल पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और चेतावनी संबंधी इंतजामों को और मजबूत करने की मांग की है। ताकि कोई भी व्यक्ति इस तरह अपनी जान जोखिम में न डाल सके। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। हालांकि, घटना के संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *