पुरानी रंजिश में युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार:25 हजार का इनाम घोषित था, तीन आरोपी पहले ही जा चुके जेल


लखनऊ के चिनहट इलाके में पुरानी रंजिश में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। इससे पहले पुलिस इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक 25 मार्च 2026 को कल्याणी विहार निवासी दयाशंकर सिंह ने अपने बेटे की हत्या के संबंध में चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके बेटे की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान 26 मार्च को पुलिस ने अनस खान (19), आशु निषाद और प्रियांशु गुप्ता (21) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अरबाज खान का नाम भी सामने आया था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम और चिनहट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को कल्याणी विहार, कमता निवासी अरबाज खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अरबाज हत्या के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। करीब दो माह से अरबाज खान फरार चल रहा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *