इस्कॉन लखनऊ का दो दिवसीय युवा सेमिनार संपन्न:'लाइफ जर्नी डिस्कशन' में युवाओं ने आध्यात्म पर की चर्चा


लखनऊ स्थित इस्कॉन मंदिर द्वारा युवाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय सेमिनार ‘लाइफ जर्नी डिस्कशन’ का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और आध्यात्मिक जीवन, आत्म-विकास तथा जीवन के वास्तविक उद्देश्य जैसे विषयों पर गहन चर्चा की। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागरूकता से जोड़ना था। सेमिनार के दौरान मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम ने युवाओं को जीवन के गहन आध्यात्मिक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सरल और प्रभावशाली उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बावजूद आध्यात्मिकता व्यक्ति को संतुलित, शांत और सफल बनाने में सहायक हो सकती है। दूसरे दिन के सत्र में ‘भगवान कौन हैं?’, ‘जीवन का वास्तविक उद्देश्य क्या है?’ और ‘मनुष्य का भगवान के साथ क्या संबंध है?’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। युवाओं को आत्मज्ञान और भक्ति के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाने के तरीके बताए गए। इसके अतिरिक्त, इंद्रियों पर नियंत्रण पाने और सुखमय जीवन जीने के व्यावहारिक उपाय भी साझा किए गए। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण प्रभुपाद यूथ आर्मी के युवाओं द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक नाटिका ‘कैलाश और नारद मुनि’ थी। इस नाटिका के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ और अमूल्य है। अतः इसका उपयोग केवल भौतिक उपलब्धियों तक सीमित न रखकर भक्ति, आत्म-साक्षात्कार और समाज हित के कार्यों में करना चाहिए। सेमिनार जीवन को नई दिशा देने वाला अनुभव दोनों दिनों के सत्रों में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। वक्ताओं के विचारों, संवादात्मक चर्चाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों को गहराई से प्रभावित किया। कई युवाओं ने इस सेमिनार को जीवन को नई दिशा देने वाला अनुभव बताया।मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम के मार्गदर्शन में प्रभुपाद यूथ आर्मी युवाओं को संस्कारित और जागरूक बनाने के लिए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *