![]()
पीलीभीत जिले में एक खेत में 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। देर शाम शव की शिनाख्त वार्ड नंबर 7 निवासी विनोद वर्मा के पुत्र सुधांशु वर्मा के रूप में हुई। परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के पिता विनोद वर्मा ने बताया कि दो दिन पहले रविवार को घर में किसी बात पर मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद सुधांशु गुस्से में घर से चला गया था और वापस नहीं लौटा। पुलिस को घटनास्थल से शव से करीब 15 मीटर दूर एक काला बैग, कोल्ड ड्रिंक की बोतल और कीटनाशक की शीशी मिली है। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला है। शव लगभग दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे अनुमान है कि युवक ने रविवार को घर से निकलने के बाद ही यह कदम उठाया था। सुधांशु के बड़े भाई सौरभ वर्मा ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस को लिखित तहरीर देकर पोस्टमार्टम की मांग की है। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Source link
पीलीभीत में खेत में मिला युवक का शव:दो दिन पहले घर से गुस्सा होकर निकला था, कीटनाशक की बोतल मिली