![]()
कानपुर में पानी की बोतल के रुपये को लेकर दुकानदार और होमगार्ड के बीच विवाद हो गया। दुकानदार ने होमगार्ड पर वर्दी का रौब दिखाकर बोतल के रुपये नहीं देने का आरोप लगाया, जबकि होमगार्ड ने आरोपों को गलत बताते हुए विवाद की वजह दूसरी बताई। दुकानदार के मुताबिक, होमगार्ड उसकी दुकान पर आया और पानी की बोतल लेकर जाने लगा। रुपये मांगने पर उसने कथित तौर पर वर्दी का रौब दिखाते हुए भुगतान करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुकानदार ने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। शनिवार दोपहर शनिवार दोपहर 2:48 बजे यूपी कांग्रेस के एक्स हैंडल से भी वीडियो पोस्ट किया गया। घटना रेलबाजार थाना क्षेत्र की है। होमगार्ड बोला- 20 रुपये की बोतल मांगी थी होमगार्ड राजकरन ने दुकानदार के आरोपों को खारिज किया। उसने बताया कि वह 20 रुपये वाली पानी की बोतल खरीदने पहुंचा था, लेकिन दुकानदार ने उसे 10 रुपये वाली बोतल दे दी। इस पर उसने बोतल बदलने की बात कही, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। होमगार्ड के मुताबिक, इसके बाद दुकानदार ने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक रंग ले गया। शनिवार दोपहर 2:48 बजे यूपी कांग्रेस के एक्स हैंडल से भी वीडियो पोस्ट किया गया और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए गए। पोस्ट के बाद मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। पुलिस बोली- प्रारंभिक जांच में आरोप निराधार रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुकानदार की ओर से लगाए गए आरोप निराधार पाए गए हैं। हालांकि, पुलिस वीडियो, दोनों पक्षों के बयान और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पानी की बोतल को लेकर दुकानदार-होमगार्ड में विवाद:दुकानदार बोला- वर्दी का रौब दिखाकर नहीं दिए रुपये, होमगार्ड ने बताया विवाद की दूसरी वजह